JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन

शरद यादव की बेटी शुभाशिनी यादव ने यह जानकारी दी। शुभाशिनी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'पापा नहीं रहे'.
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 
    वह 75 वर्ष के थे। काफी समय से शरद यादव की तबीयत खराब थी. गुरुवार की शाम उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    

    शरद यादव उन नेताओं में शामिल हैं, जो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों के साथ रहे. नीतीश कुमार से राजनीतिक रिश्ते खराब होने के बाद शरद यादव अलग हो गए।

    गंभीर बीमारी के कारण उनकी राजनीतिक गतिविधियों में भी बाधा आ रही थी।

    शरद यादव की बेटी शुभाशिनी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

रात 9 बजे उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post